फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Power Corporation's U turn, order not to pay electricity bill through cheque, cancelled

UP News : पावर कॉरपोरेशन का यू टर्न, तीन दिन में ही बदला आदेश, चेक से बिजली बिल जमा नहीं करने का आदेश रद्द

Wed, 20 Sep 2023 05:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Sep 2023 05:20 AM IST
सार

पावर कॉरपोरेशन ने तीन दिन में ही यू टर्न ले लिया है। चेक से बिजली बिल भुगतान नहीं होने संबंधी आदेश मंगलवार शाम रद्द कर दिया गया है। अब सभी विद्युत वितरण निगमों को पहले की तरह ही बिल जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: Power Corporation's U turn, order not to pay electricity bill through cheque, cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन ने तीन दिन में ही यू टर्न ले लिया है। चेक से बिजली बिल भुगतान नहीं होने संबंधी आदेश मंगलवार शाम रद्द कर दिया गया है। अब सभी विद्युत वितरण निगमों को पहले की तरह ही बिल जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने 16 सितंबर को सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को आदेश दिया था कि चेक के जरिए बिजली बिल भुगतान न लिया जाए। इस आदेश को एक नवंबर से लागू करने की तैयारी थी। इसके पीछे तर्क दिया गया कि चेक से जमा होने पर क्लीयरिंग में समय लगता है। कई बार चेक बाउंस होने की भी स्थिति आती है। इस आदेश के जारी होने के बाद उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में विद्युत वितरण संहिता उल्लंघन में अवमानना संबंधी आपत्ति दाखिल की। बताया कि राजस्व वृद्धि के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शी सिद्धांत के तहत आदेश जारी किया गया है, जिसमें एक बिंदु यह भी है कि चेक से भुगतान नहीं लिया जाएगा। यह आदेश विद्युत वितरण संहिता- 2005 की धारा 6.10 भुगतान के ढंग का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन


संहिता में स्पष्ट है कि उपभोक्ता 20 हजार नगद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट आदि से भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार एवं निदेशक वाणिज्य अमित कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर विद्युत वितरण संहिता की जानकारी दी। यह भी बताया कि वह आयोग में आपत्ति दाखिल कर चुके हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार देर शाम चेक से भुगतान न लेने संबंधी आदेश वापस ले लिया है। उन्होंने इस संबंध में सभी प्रबंध निदेशकों को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed