{"_id":"648c0ea15a0017fe99078925","slug":"up-news-polytechnic-admission-application-date-extended-for-the-sixth-time-date-increasing-due-to-non-select-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : छठी बार बढ़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश आवेदन तिथि, परीक्षा एजेंसी का चयन न होने से बढ़ रही तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : छठी बार बढ़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश आवेदन तिथि, परीक्षा एजेंसी का चयन न होने से बढ़ रही तिथि
Fri, 16 Jun 2023 12:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:56 PM IST
सार
प्रदेश में पॉलीटेक्निक के नए सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई गई थी। जानकारी के अनुसार अभी तक विभाग की ओर से ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन
विस्तार
प्रदेश में सरकारी व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि छठी बार बढ़ा दी गई है। अब प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख अभी भी फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में पॉलीटेक्निक के नए सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई गई थी। जानकारी के अनुसार अभी तक विभाग की ओर से ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। यही वजह है कि छठी बार प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद आवेदकों को आवेदन पत्रों में सुधार का एक मौका दिया जाएगा, फिर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित की गई है। अब तक की प्रक्रिया के अनुसार 2,35,464 सीटों के सापेक्ष 3,55,616 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि 3,17,050 ने आवेदन शुल्क जमाकर प्रवेश आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रभारी सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन