{"_id":"65263139a6b0ca72090dd2c6","slug":"up-news-pink-booths-will-be-built-in-20-religious-places-in-nine-cities-proposal-worth-rs-15-60-crore-sent-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ, 15.60 करोड़ का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ, 15.60 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
Wed, 11 Oct 2023 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:53 AM IST
सार
परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ के निर्माण होगा। वहीं 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में 1100 महिला बीट आरक्षियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
पिंक बूथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने सेफ सिटी परियोजना के तहत तीन हजार पिंक बूथ बनाने और 10,417 महिला बीट पुलिसकर्मियों को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ के निर्माण होगा। वहीं 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में 1100 महिला बीट आरक्षियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के एडीजी बीपी जोगदंड ने बताया कि नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ का निर्माण होगा। इसमें वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मीरजापुर, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, बलरामपुर और चित्रकूट शामिल हैं। सभी जगह सिंगल स्टोरी के पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से गृह विभाग को 1.66 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पिंक बूथ के लिए जमीन चिन्हित करने को कहा गया है। गृह विभाग से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना के दूसरे चरण में 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में 501 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में प्रदेश के शेष शहरों में 2480 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी तरह पहले चरण में मंडल मुख्यालय और गौतमबुद्धनगर के 550 थानों को दो-दो जीपीएस लैस पिंक स्कूटी दी जाएगी, जिसे 1100 महिला बीट आरक्षी इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए गृह विभाग को 15.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन