फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Order to stop the salary of babus frozen even after transfer

UP News : तबादले के बाद भी जमे बाबुओं का वेतन रोकने का आदेश

Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
सार

तबादलों की गड़बड़ियां गिना रहे कर्मचारियों का कहना है कि त्रुटियां दूर किए बगैर ऐसी कार्रवाई उचित नहीं। उन्होंने सवाल किया है कि वह कर्मचारी क्या करें जो आदेश के बाद कार्यमुक्त तो हो चुके हैं, लेकिन उन्हें जगह न होने का हवाला देकर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा?

विज्ञापन
UP News: Order to stop the salary of babus frozen even after transfer
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ग के तबादलों को लेकर कर्मचारियों व शासन के बीच तकरार लगातार बनी हुई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश के बावजूद कार्यमुक्त या कार्यभार ग्रहण करने का प्रत्यावेदन न देने वालों को शासन के आदेशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दे दिए हैं। वहीं तबादलों की गड़बड़ियां गिना रहे कर्मचारियों का कहना है कि त्रुटियां दूर किए बगैर ऐसी कार्रवाई उचित नहीं। उन्होंने सवाल किया है कि वह कर्मचारी क्या करें जो आदेश के बाद कार्यमुक्त तो हो चुके हैं, लेकिन उन्हें जगह न होने का हवाला देकर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा?

विज्ञापन


वेतन रोकने संबंधी आदेश में महानिदेशक विजय किरन आनंद ने यह भी कहा है कि उनकी अनुमति के बगैर किसी का वेतन कतई जारी न किया जाए। यदि किसी दोषी कर्मचारी का वेतन जारी होता है तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष, आहरण-वितरण अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यही नहीं उन्होंने 19 जुलाई को की गई समीक्षा की स्थिति पर लिखा है कि स्थानांतरित 907 कर्मचारियों में 146 ही कार्यमुक्त हुए लेकिन 131 ने ही कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने इसी स्थिति पर असंतोषजनक बताते हुए अब तक सीट न छोड़ने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, यूपी एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन के महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि महानिदेशक कार्यालय को पद छोड़ने व कार्यभार ग्रहण करने सूचना सही नहीं दी गई। उनके अनुसार इस समय अधिकांश वही कर्मचारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं, जिन्हें पद रिक्त न होने के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा। संगठन ने विभाग के स्तर से हुईं त्रुटियां सुधारे बगैर कार्रवाई किए जाने को गलत बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed