फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Omprakash Rajbhar reached Mulayam's house to express condolences, son said...

UP News : मुलायम के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, बेटे ने कहा...

Wed, 13 Jul 2022 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा कि हमारा सपा से गठबंधन है। बैठक में नहीं बुलाया जाना आपत्तिजनक है। यही वजह है कि हमने आपत्ति जताई है। सपा अध्यक्ष से मिलकर भी बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
UP News: Omprakash Rajbhar reached Mulayam's house to express condolences, son said...
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा और सुभास्पा गठबंधन में दरार के बीच बुधवार दोपहर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुलायम सिंह यादव के आवास  पर पहुंचे। उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से करीब 10 मिनट बातचीत की। शोक संवेदना जताई। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा संरक्षक की पत्नी के निधन के दिन वह लखनऊ से बाहर थे। लखनऊ पहुंचने पर तत्काल उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया है। यह हमारी परंपरा है और इस परंपरा को निभाना मानवता है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि हमारा सपा से गठबंधन है। बैठक में नहीं बुलाया जाना आपत्तिजनक है। यही वजह है कि हमने आपत्ति जताई है। सपा अध्यक्ष से मिलकर भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के लिए उनसे किसी ने कहा नहीं है। फिर भी अपने विधायकों से बातचीत करके निर्णय लिया जाएगा। राजग उम्मीदवार के भोज में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू ने आमंत्रण भेजा था। ऐसे में उन्हें नकार नहीं सकता था। इसलिए पार्टी के अध्यक्ष उनसे मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed