{"_id":"659ee70355bde4cb620b67b3","slug":"up-news-mutual-transfers-within-the-district-from-today-transfers-from-one-district-to-another-stopped-proc-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी टीचर : जिले के अंदर परस्पर तबादले आज से, एक से दूसरे जिले में तबादले रोके गए, 13 तक होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी टीचर : जिले के अंदर परस्पर तबादले आज से, एक से दूसरे जिले में तबादले रोके गए, 13 तक होगी प्रक्रिया
Thu, 11 Jan 2024 07:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:48 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी करेगा। इसमें 20,752 शिक्षक शामिल हैं। वहीं एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले की प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के क्रम में आगे की जाएगी।
विज्ञापन
प्राइमरी शिक्षक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसिक स्कूलों में लंबे समय से परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे कुछ शिक्षकों की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। जबकि कुछ को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी करेगा। इसमें 20,752 शिक्षक शामिल हैं। वहीं एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले की प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के क्रम में आगे की जाएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लंबे समय से परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई है। किंतु इसमें पूरी प्रक्रिया करने के बाद गर्मी या जाड़े की छुट्टियों में ही रिलीविंग व ज्वाइनिंग कराने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत विभाग ने पिछले दिनों तय किया था कि परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी की जाएगी। क्योंकि 15 जनवरी से फिर से स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि एनआईसी की ओर से बनाए गए पोर्टल पर जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए अर्ह शिक्षकों की सूची उपलब्ध है। बीएसए इसके अनुसार शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी तक हर हाल में पूरा करेंगे। ताकि आगे शैक्षिक कार्य प्रभावित न हो। वहीं एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले रोके जाने से शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन