फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Mutual transfers of council teachers on holidays, will be able to apply online anytime

UP News : छुट्टियों में परिषदीय शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों को हरी झंडी, ऑनलाइन आवेदन कभी भी कर सकेंगे

Fri, 20 Jan 2023 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

ग्रामीण सेवा संवर्ग में तैनात शिक्षकों का ग्रामीण क्षेत्र में ही और नगर सेवा संवर्ग के शिक्षकों का शहरी क्षेत्र के ही विद्यालयों में पारस्परिक तबादला हो सकेग। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शैक्षिक सत्र में कभी भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
UP News: Mutual transfers of council teachers on holidays, will be able to apply online anytime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक तबादले गर्मी व सर्दियों की छुट्टी में होंगे। ग्रामीण सेवा संवर्ग में तैनात शिक्षकों का ग्रामीण क्षेत्र में ही और नगर सेवा संवर्ग के शिक्षकों का शहरी क्षेत्र के ही विद्यालयों में पारस्परिक तबादला हो सकेग। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शैक्षिक सत्र में कभी भी किया जा सकेगा। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बीच पारस्परिक तबादले में किसी विषय की बाध्यता नहीं होगी, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समान पद व समान विषय वाले शिक्षकों के ही पारस्परिक स्थानांतरण हो सकेंगे। क्योंकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की विषयवार तैनाती नहीं होती, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की तैनाती की जाती है।

विज्ञापन


शासन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब वर्तमान सत्र में गर्मी की छुट्टियों यानी मई में तबादले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी अंत:जनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत पारस्परिक तबादलों के लिए जिले स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इस समिति में बीएसए सदस्य सचिव होंगे जबकि डीआईओएस व वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सदस्य होंगे।
विज्ञापन


इन श्रेणियों में होगा पारस्परिक तबादला
- एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का दूसरे प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तबादला किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का दूसरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर स्थानांतरण हो सकेगा।
- उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का तबादला दूसरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर होगा।
- संविलियन वाले विद्यालयों में भी इन्हीं श्रेणियों में यह मानक लागू होंगे।

यह होगी प्रक्रिया
- शिक्षक ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन एनआईसी द्वारा विकसित पोर्टल पर पूरे शैक्षिक सत्र में कर सकेंगे।
- शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि से 15 दिन की अवधि में उसका प्रिंट आउट संबंधित बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा।
- बीएसए की ओर से 15 दिन में आवेदन की पात्रता और अपात्रता का परीक्षण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से कराया जाएगा।
- सत्यापन के बाद एक महीने की अवधि में जिला स्तरीय समिति आवेदन पर निर्णय लेगी। 
- शिक्षक 15 दिन की अवधि में जिला स्तरीय समिति के समक्ष आपत्ति कर सकेंगे।
- अंत में स्थानांतरण आदेश ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाश में जारी किए जाएंगे।
- स्थानांतरण आदेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed