{"_id":"6763a7fb4a9f92e72e016574","slug":"up-news-kanpur-became-the-engine-of-industries-rs-12-800-crore-came-into-defense-corridor-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कानपुर बना उद्योगों का इंजन, डिफेंस कॉरिडोर में आए 12,800 करोड़, उत्पादन भी शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कानपुर बना उद्योगों का इंजन, डिफेंस कॉरिडोर में आए 12,800 करोड़, उत्पादन भी शुरू हुआ
Thu, 19 Dec 2024 10:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:28 AM IST
सार
इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि कानपुर नोड यूपी डिफेंस कॉरिडोर का अग्रणी निवेश केंद्र बन गया है। यहां तमाम कंपनियों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) का कानपुर नोड 12,800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ यूपी डिफेंस कॉरिडोर के प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में उभरा है। यहां न केवल निवेश प्रस्तावों की होड़ लगी है, बल्कि तमाम कंपनियों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। अडानी, डेल्टा कॉम्बैट आदि प्रमुख रक्षा कंपनियों के निवेश से रक्षा उत्पादन को गति मिली है। ये जानकारी इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने दी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा विकसित डिफेंस कॉरिडोर राज्य के छह प्रमुख नोड कानपुर, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट को जोड़ता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक आधुनिक रक्षा विनिर्माण हब के रूप में विकसित करना है, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदला प्रदेश का मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुई घने कोहरे की चेतावनी, तेजी से नीचे गिरेगा पारा, जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: देर रात शव का हुआ पोस्टमार्टम, मौत की वजह साफ नहीं, गोरखपुर ले जाया जाएगा शव
अभिषेक प्रकाश के मुताबिक कानपुर नोड ने रक्षा निवेश के लिए अग्रणी क्षेत्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। यहां कुछ कंपनियां पहले ही उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। यूपीडा द्वारा दिसंबर में जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर नोड में अब तक 12,803.58 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और स्वीकृत 222.86 हेक्टेयर भूमि में से 210.60 हेक्टेयर भूमि उद्योगों को आवंटित की गई है।
कानपुर में रक्षा उद्योग में महत्वपूर्ण निवेशों में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा 1,500 करोड़ का निवेश भी शामिल है। इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एकीकृत गोला-बारूद निर्माण परिसर की स्थापना है। गौरतलब है कि इस यूनिट ने 18 महीनों के भीतर उत्पादन भी शुरू कर दिया है। वहीं कारीडोर में डेल्टा कॉम्बैट सिस्टम्स लिमिटेड को 150 करोड़ के निवेश से छोटे हथियार और गोला-बारूद निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन मिला है।