फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Dense Fog Warning for Several Districts Temperature to Drop Rapidly

यूपी: बदला प्रदेश का मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुई घने कोहरे की चेतावनी, तेजी से नीचे गिरेगा पारा

Thu, 19 Dec 2024 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

UP Weather Update :  यूपी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से निकलने वाली धूप की जगह ज्यादातर जिलों में कोहरे की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा 22 दिसंबर तक रहेगा।

विज्ञापन
UP Weather Update Dense Fog Warning for Several Districts Temperature to Drop Rapidly
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुरवाई के असर से मौसम में बदलाव के बीच यूपी के तराई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा देखने को मिला। दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। घने कोहरे की वजह से बरेली और आगरा में दृश्यता शून्य तक सिमट गई। बलिया, अमेठी, बहराइच आदि में दृश्यता 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन यूपी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त के आसार हैं। साथ ही पूर्वा हवा के असर से तराई और पूर्वांचल समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाएगा।

विज्ञापन

 इन इलाकों में है घने कोहरे की चेतावनी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 21 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 22 से नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पुरवाई थमेगी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और कोहरा छंटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में बुधवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो बहराइच में सर्वाधिक 26.4 डिग्री, प्रयागराज में 25.9 डिग्री और अमेठी में 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में सबसे कम 5 डिग्री, चुर्क में 5.6 डिग्री और कानपुर में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन

इन जिलों में होगा घना कोहरा
बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed