फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of Congress worker: Post mortem of dead body done late night, cause of death not clear, body will be tak

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: देर रात शव का हुआ पोस्टमार्टम, मौत की वजह साफ नहीं, गोरखपुर ले जाया जाएगा शव

Thu, 19 Dec 2024 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Dec 2024 07:06 AM IST
सार

Death of Congress worker: कांग्रेस कार्यकर्ता की दोपहर में मौत हो गई थी। बुधवार देर रात उसका पोस्टमॉर्टम हो गया। परिजन शव लेकर गोरखपुर रवाना हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Death of Congress worker: Post mortem of dead body done late night, cause of death not clear, body will be tak
सिविल अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा के घेराव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान गोरखपुर के सहजनवां निवासी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय (28) की मौत हो गई। मृतक के चाचा मनीष पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के पैनल से देर रात शव का कराया गया पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट और विसरा सुरक्षित। मौत का कारण स्पष्ट नहीं। परिजन शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम संस्कार गोरखुपर में किया जाएगा। 
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
प्रभात पांडेय की मौत के मामले में उनके चाचा विज्ञान खंड गोमतीनगर निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष के मुताबिक प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहते थे। बुधवार शाम को 4:15 बजे उनके पास कांग्रेस दफ्तर से फोन आया था। बताया गया कि आपके भतीजा कांग्रेस दफ्तर में दो घंटे से बेहोश पड़े हैं। मनीष ने फौरन अपने परिचित संदीप को प्रभात के पास कार्यालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष के मुताबिक संदीप ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रभात के हाथ पैर ठंडे हो गए हैं। संदीप के दबाव बनाने पर कांग्रेस दफ्तर के कुछ लोग प्रभात को एक इनोवा गाड़ी से सिविल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। मनीष का कहना है कि प्रभात पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रभात कांग्रेस कार्यालय कैसे पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रभात को पूर्व में भी कोई बिमारी नहीं थी। आरोप है कि ऐसा लग रहा प्रभात के साथ कुछ अनहोनी हुई है और अज्ञात कारणों से उनकी हत्या की गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक प्रथमदृष्टया डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी जाहिरा चोट प्रभात के शरीर पर नहीं पाई गई है। वीडियोग्राफी के साथ पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा पुलिस ने की बर्बरता

Death of Congress worker: Post mortem of dead body done late night, cause of death not clear, body will be tak
वार्ता में तस्वीरें दिखाते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देश शाम प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी के नेता गांधीवादी तरीके से विरोध जता रहे हैं। पुलिस ने बर्बरता की, जिसकी वजह से एक कार्यकर्ता की मौत हुई है। कानपुर निवासी आफताब जाफरी सहित कई घायल हुए हैं। दम तोड़ने वाले प्रभात पांडेय ने अपनी पिटाई के बारे में दो कार्यकर्ता जुनैद विक्रम कुरैशी व एक अन्य को बताया था। पानी पीने के बाद वह कार्यालय आ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पुलिस की बर्बरता की वजह से हुई है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दें। 

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। कांग्रेस की ओर से भी हुसैनगंज थाने में तहरीर दी गई है।

उधर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि गुवाहाटी में मृदुल इस्माम और लखनऊ में प्रभात पांडेय की की विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मौत से मन दुखी है। शांतिपूर्व लोकतांत्रिक विरोध को पुलिस ने बर्बरता के जरिए दबाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed