{"_id":"63084fc2b68cc15b035916f1","slug":"up-news-if-you-see-a-rash-on-the-skin-with-fever-show-the-doctor-guineline-continues-regarding-tomato-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते दिखे तो डॉक्टर को दिखाएं, टोमैटो फ्लू को लेकर गाइनलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते दिखे तो डॉक्टर को दिखाएं, टोमैटो फ्लू को लेकर गाइनलाइन जारी
Fri, 26 Aug 2022 10:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:15 AM IST
सार
प्रदेश के संचारी रोग निदेशक ने इसी गाइडलाइन को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजा है। इसमें कहा गया है कि बुखार के बाद अगर त्वचा पर चकते दिखे तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
टोमैटो फ्लू(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में इस बीमारी के मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। प्रदेश के संचारी रोग निदेशक ने इसी गाइडलाइन को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजा है। इसमें कहा गया है कि बुखार के बाद अगर त्वचा पर चकते दिखे तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
गाइडलाइन में बताया गया है कि टोमैटो फ्लू के इलाज के लिए कोई खास दवा नहीं है। इसमें हाथ, पैर और मुंह में छाले दिखाई पड़ते हैं। आमतौर पर यह बीमारी 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को होता है। हालांकि वयस्क भी इसके शिकार हो सकते हैं। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को टोमैटो फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्हें बताया जाए कि किसी बच्चे के हाथ, पैर अथवा मुंह में छाले हैं तो उसके संपर्क रहने से बचे।
विज्ञापन
क्या हैं लक्षण
टोमैटो फ्लू में भी अन्य वायरल संक्रमण की तरह बुखार आता है। थकान के साथ बदन दर्द होता है और त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं। कई बार ये चकत्ते टमाटर के आकार में होते हैं। यह बीमारी कई बार डेंगू, चिकनगुनिया के बाद भी होता है। यह संपर्क से दूसरे लोगों में फैल सकता है। छोटे बच्चों में नैपी के इस्तेमाल, गंदी सतहों को छूने और चीजें सीधे मुंह में डालने से भी संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन