फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Four people dead in a horrific road accident in Balrampur

UP News: बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे

Thu, 02 Oct 2025 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 12:42 PM IST
सार

दो मोटरसाइकिल पर तीन - तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। एक ही परिवार के दो-दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
UP News: Four people dead in a horrific road accident in Balrampur
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीदत्तगंज क्षेत्र से रामलीला देख कर दो बाइक से लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना नगर क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर कांदभारी गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर तीन - तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे में युवकों के घायल होने की सूचना मिली। घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कत्ल, खुदकुशी और नरबलि: सनी और सूरज की शव के पास सिंदूर और खून से सना अक्षत; बहराइच में उलझी 6 मौतों की गुत्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दस साल पहले दूसरी शादी...दो किशोरों का किया कत्ल, फिर बीवी और दो बेटियों संग आत्मदाह; बहराइच कांड की कहानी


हादसे में मृतक संजय (25) व अंकित (21) दोनों सगे भाई थे। इसी तरह सीताराम (22), गोलू उर्फ संतोष मौर्य (23) दोनों सगे भाई थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एक ही परिवार के दो-दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

चारों युवक महराजगंज तराई क्षेत्र के मूराडीह गांव के रहने वाले हैं। इसके साथ ही हादसे में वीरेंद्र कुमार मौर्य (24) व दिनेश मौर्य (23) गंभीर रूप से घायल हैं। वीरेंद्र को लखनऊ और दिनेश को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों बाइक को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारी है। जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। अभी दोनों घायल गंभीर हैं इसलिए कोई पूछताछ नहीं हो सकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed