फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Former SP MLA interrogated by Enforcement Directorate.

UP News: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी से ईडी ने की 9 घंटे पूछताछ, नहीं दे सके हिसाब

Tue, 24 Sep 2024 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

अधिकारियों ने यूपी पुलिस द्वारा उनकी करीब 115 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के बारे में पूछा तो उन्होंने राजनीतिक वजहों से उनको निशाना बनाए जाने की बात कही। जल्द ही ईडी की टीम बलरामपुर जाकर आरिफ की संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करेगा। 

विज्ञापन
UP News: Former SP MLA interrogated by Enforcement Directorate.
- फोटो : ANI

विस्तार

बलरामपुर के उतरौला से पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को 9 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने आरिफ, उनके परिजनों और करीबियों के खिलाफ बीते माह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उनकी पत्नी और परिजनों से पूछताछ के बाद पूर्व विधायक को तलब किया गया था। पूछताछ राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में की गई। सूत्रों की मानें तो आरिफ अपनी बेशुमार संपत्तियों को खरीदने में व्यय रकम का हिसाब नहीं दे सके हैं। उन्हें जल्द दोबारा तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने संपत्तियों की फेहरिस्त सामने रखकर आरिफ से सवाल किए। पूर्व विधायक ने परिजनों और करीबियों की संपत्तियों से कोई संबंध होने से इन्कार कर दिया। जब अधिकारियों ने यूपी पुलिस द्वारा उनकी करीब 115 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के बारे में पूछा तो उन्होंने राजनीतिक वजहों से उनको निशाना बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


जल्द ही ईडी की टीम बलरामपुर जाकर आरिफ की संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करेगा। ईडी की जांच के दायरे में आरिफ के साथ मुर्तजा हाशमी, निजामुद्दीन हाशमी, मारुफ अनवर हाशमी, आबिद अनवर हाशमी, रामप्रसाद, सलीम, हबीब, महबीब, शेर अली, रामचंद्र मौर्य, फरीद अनवर हाशमी, नासिर हाशमी, जलाल, इसरार, ओमप्रकाश व अन्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed