फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Every TB patient will be registered, TB test will be done through TrueNat machine at PHC and CHC.

UP News : हर टीबी मरीज का होगा पंजीकरण, पीएचसी व सीएचसी पर ट्रूनाट मशीन से होगी टीबी की जांच

Mon, 11 Dec 2023 10:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Dec 2023 10:36 AM IST
सार

सरकार की ओर से पंजीकृत टीवी मरीजों को हर माह 500 रुपये दिया जाता है। कई बार मरीजों के पंजीकरण में दिक्कत होती है। ऐसे में वह पोषण राशि से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार की ओर से हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर निक्षय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: Every TB patient will be registered, TB test will be done through TrueNat machine at PHC and CHC.
टीबी की बीमारी

विस्तार

प्रदेश में हर टीबी मरीज का पंजीयन करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पंजीयन के बाद संबंधित मरीज के खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 500 रुपये भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सरकार की ओर से पंजीकृत टीवी मरीजों को हर माह 500 रुपये दिया जाता है। कई बार मरीजों के पंजीकरण में दिक्कत होती है। ऐसे में वह पोषण राशि से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार की ओर से हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर निक्षय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के जरिये गत 10 माह के दौरान 8406 टीबी मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों के साथ ही अब निजी क्षेत्र में चिन्हित टीबी मरीजों का पंजीयन बढ़ाने के लिए प्रदेश में सात से 14 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष निजी क्षेत्र के पंजीयन का प्रदेश का लक्ष्य लगभग 2.24 लाख तय किया गया है। इसमें 88 प्रतिशत पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने इसके लिए प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला क्षय रोग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंजीयन बढ़ाने के साथ ही छूटे हुए मरीजों को निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर तक टीबी मरीजों के खाते में पैसे भेजने के निर्देश
डॉ. दीपा त्यागी ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण के लिए मिलने वाली 500 रुपये राशि का जल्द भुगतान करें। उन्होंने कहा है कि टीबी मरीजों को पहली किश्त के रूप में मिलने वाली 1000 रुपये की राशि का भुगतान 15 दिसंबर तक करें। लगभग 1.47 लाख टीबी मरीजों के खाते में पहली किश्त भेजनी है।


जिन मरीजों के बैंक खाते का विवरण उपलब्ध नहीं है, उसे भी जल्द अपडेट किया जाए। निक्षय पोषण के तहत इस साल अब तक लगभग 4.05 लाख रोगियों को सहायता दी जा चुकी है। योजना के तहत 2018 से अब तक करीब 20 लाख रोगियों को लाभान्वित करते हुए 517 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed