{"_id":"6a148217bf3a292d2d0d7578","slug":"up-news-cm-yogi-said-professional-criminals-mafia-need-to-be-kept-in-jails-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी बोले- पेशेवर अपराधी, माफिया को जेलों में रखने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी बोले- पेशेवर अपराधी, माफिया को जेलों में रखने की जरूरत
Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारागार विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि जेलों को सिर्फ बंदी रखने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाएं। वहीं, उन्होंने रिक्त पदों पर भर्ती के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कारागार विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जेलों को सिर्फ बंदी रखने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाएं। जेल सिर्फ पेशेवर अपराधी और माफिया के लिए होनी चाहिए। छोटे अपराधों के लिए ओपन जेल उपयोगी होगी। सीएम ने कारागार विभाग में रिक्त पदों को भरने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने निर्देश दिए कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों, असाध्य रोगों से ग्रस्त कैदियों, बच्चों के साथ जेल में बंद महिला कैदियों और जमानत राशि जमा न कर पाने वाले कैदियों की सूची तैयार की जाए। बैठक में बताया गया कि विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 3647 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2017 से अब तक 4055 नियुक्तियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। सीएम को बंदियों की समयपूर्व रिहाई के बारे में बताया गया कि वर्ष 2012 से 2016 के बीच 273 बंदियों को समयपूर्व रिहाई हुई थी, जबकि वर्ष 2017 से 2021 के बीच यह संख्या बढ़कर 2882 और वर्ष 2022 से 2026 के बीच 3846 हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: क्या अब विधानसभा चुनावों के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव? छह महीने तक रहेंगे प्रधान प्रशासक; जानिए डिटेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नौतपा की तपिश के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 8 से 10 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन होगी बारिश
ओपन जेल के लिए बनाएं विशेष कार्ययोजना
सीएम ने ओपन जेल के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जेलों में कैदियों की भीड़ को कम करने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पूरा करेंगे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की 70 जेलों में क्षमता 58400 थी जबकि बंदियों की संख्या 96,383 थी और ओवरक्राउडिंग दर 1.77 थी।
अमेठी समेत छह नए कारागार जल्द
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 से अब तक चित्रकूट, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, इटावा, प्रयागराज, श्रावस्ती और बरेली समेत सात नए कारागार संचालित किए गए हैं जिससे 10495 बंदियों की अतिरिक्त क्षमता विकसित हुई है। अमेठी, महोबा, हाथरस, कुशीनगर, जौनपुर और हापुड़ में छह नए कारागार बन रहे है। सीएम ने कहा कि जेलों में सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करें।