फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi reviews departmental action plans, now focus on meeting the target of 6 months, one year, 2 years and 5 years

UP News : सीएम योगी ने की विभागीय कार्ययोजनाओं की समीक्षा, अब 6 माह, एक वर्ष, 2 वर्ष और 5 वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने पर करें फोकस

Fri, 15 Jul 2022 01:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

सीएम ने प्रदेश में परिवहन सेवा को और सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग और निगम में नीतिगत सुधार लाने के साथ ही प्रत्येक जिले में कम से कम एक बस स्टेशन को पीपीपी मोड में आधुनिक बनाने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi reviews departmental action plans, now focus on meeting the target of 6 months, one year, 2 years and 5 years
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब 6 माह, एक वर्ष, 2 वर्ष और 5 वर्ष के लिए दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा बेहतर टीम वर्क की वजह से 100 दिन की कार्ययोजना के तहत तय लक्ष्य पूरे किए गए हैं। इसी तरह की टीम वर्क से आगे के भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंत्री और अधिकारी मिलकर काम करें। उन्होंने मंत्रियों को विभागीय कार्ययोजना की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा है।

विज्ञापन


100 दिन की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सीएम ने कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगातार नजर बनाए रखने और जरूरी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड का निशुल्क बूस्टर डोज लगाने के संबंध में केंद्र के फैसले के बाद प्रदेश में भी 75 दिन की समय सीमा में 13 करोड़ लोगों को तेजी से बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सीएम ने प्रदेश में परिवहन सेवा को और सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग और निगम में नीतिगत सुधार लाने के साथ ही प्रत्येक जिले में कम से कम एक बस स्टेशन को पीपीपी मोड में आधुनिक बनाने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावित नई खेल नीति जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.kooapp.com/koo/CMOfficeUP/ccd0834e-2618-416e-a148-f1d0fad1e21e

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed