{"_id":"62e6b1a04d073c2fdf116d85","slug":"up-news-chief-secretary-durgashankar-corona-positive-505-new-patients-found-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in UP : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 505 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in UP : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 505 नए मरीज मिले
Sun, 31 Jul 2022 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:15 PM IST
सार
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था। शनिवार को उनकी जांच की गई थी। सूत्र बताते हैं कि उनके संपर्क में आए करीब 30 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा कोविड की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था। शनिवार को उनकी जांच की गई थी। सूत्र बताते हैं कि उनके संपर्क में आए करीब 30 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 3101
प्रदेश में कोविड के 505 नए मरीज मिले हैं, जबकि 452 ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3101 है। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 79128 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 96 लाख 19 हजार 434 सैंपल की जांच की गई है। टीकाकरण का कार्य भी निरंतर चल रहा है। अब तक 70 लाख 47 हजार 726 एहतियाती खुराक के साथ कुल 34 करोड़ 90 लाख 45 हजार 84 खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन