{"_id":"662e65fa005d93d7ba05fe71","slug":"up-news-bsp-declared-candidates-for-three-seats-in-amethi-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बसपा ने अमेठी समेत तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, रायबरेली के बाद अमेठी में भी कांग्रेस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बसपा ने अमेठी समेत तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, रायबरेली के बाद अमेठी में भी कांग्रेस को चुनौती
Sun, 28 Apr 2024 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Apr 2024 08:36 PM IST
सार
बसपा अब तक 72 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जिसमें से 22 मुस्लिम हैं। इसके अलावा 12 ब्राहमण, 7 क्षत्रिय और 4 यादवों को भी टिकट दिया गया है। वहीं 14 सुरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने अमेठी संग तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। अमेठी सीट पर रवि प्रकाश मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है। वह अयोध्या से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं आजमगढ़ सीट पर सबीहा अंसारी और संतकबीरनगर सीट पर सैयद दानिश को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बसपा ने पिछला लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था, जिसके बाद रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गयी थी। हालिया चुनाव में बसपा ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं आजमगढ़ सीट पर बसपा ने अपने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया था। बाद में उन्हें सलेमपुर से लड़ाने का फैसला लिया गया था। अब इस सीट पर सबीहा अंसारी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रह चुकीं सबीहा को टिकट देकर बसपा ने बड़ा दांव खेला है। यादव-मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर भाजपा के दिनेश यादव निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बसपा अब तक 72 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जिसमें से 22 मुस्लिम हैं। इसके अलावा 12 ब्राहमण, 7 क्षत्रिय और 4 यादवों को भी टिकट दिया गया है। वहीं 14 सुरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। अन्य सीटों पर पार्टी ने ओबीसी प्रत्याशी प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन