फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News :  Bhupendra Chaudhary said- BJP will not promote familyism in civic elections

UP News :  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- निकाय चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी भाजपा

Sat, 03 Sep 2022 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

UP News :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी। हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि किसी सीट पर अत्यंत आवश्यकता हुई तो पार्टी नरम रुख भी अपना सकती है। 

विज्ञापन
UP News :  Bhupendra Chaudhary said- BJP will not promote familyism in civic elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी सांसद, विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के परिवारजन को टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निगम, आयोग और बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी। हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि किसी सीट पर अत्यंत आवश्यकता हुई तो पार्टी नरम रुख भी अपना सकती है। उन्होंने कहा कि निगम, आयोग और बोर्डों में सदस्य की नियुक्ति का विषय संज्ञान में है। पार्टी ने इसका होमवर्क भी किया है। इस संबंध में सामूहिक निर्णय लेकर मनोनयन की सूची सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पंचायतीराज चुनाव से पहले भी पार्टी ने ऐसा ही निर्णय किया था। लेकिन, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनावों में पार्टी की करारी हार हुई थी। वहीं मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के परिवारजन निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को अपना निर्णय बदलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed