फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Bank branch will be within five km radius of every village, directed to complete the target by 2024

UP News : हर गांव के पांच किमी दायरे में होगी बैंक शाखा, 2024 तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Wed, 07 Sep 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Sep 2022 09:14 PM IST
सार

यह मुद्दा कुछ समय पहले भोपाल में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी प्रमुखता से उठा था। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और डाक विभाग के प्रतिनिधियों ने विस्तार से अपनी रिपोर्ट रखी।

विज्ञापन
UP News: Bank branch will be within five km radius of every village, directed to complete the target by 2024
bank - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के हर गांव के 5 किमी. दायरे में बैंक शाखा खोली जाएंगी। सिर्फ बैंक सखी और पोस्टल बैंकिंग सेवा मुहैया कराने से काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक हर हाल में यह लक्ष्य हासिल कर लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन


यह मुद्दा कुछ समय पहले भोपाल में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी प्रमुखता से उठा था। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और डाक विभाग के प्रतिनिधियों ने विस्तार से अपनी रिपोर्ट रखी। भारत सरकार की ओर से कहा गया कि सभी सदस्य राज्य बैंक सखी और पोस्टल बैंकिंग सेवा के माध्यम से बैंकिंग सुविधा प्रदान कर रहे हैं। लेकिन, सभी गांवों में 5 किमी की परिधि में बैंक शाखाएं अपनी सभी बैंकिंग सुविधाओं के साथ प्रारंभ की जाएं। इस लक्ष्य को वर्ष 2024 तक हासिल करना है।
विज्ञापन


मध्य क्षेत्रीय परिषद में यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं। इन सभी राज्यों से कहा गया है कि इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर इस पर तब तक काम किया जाए, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इस अभियान की समय-समय पर समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed