{"_id":"63f87da460aff1cf9e0d011b","slug":"up-news-ban-on-use-of-smart-watch-and-smart-band-in-state-jails-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : प्रदेश की जेलों में स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : प्रदेश की जेलों में स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
Fri, 24 Feb 2023 02:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:41 PM IST
सार
जेल मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य मैनुअल घड़ी की जगह स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर रहे है। ये डिवाइस मोबाइल से जुड़ने के बाद उसकी तरह काम करने लगते है। इसलिए इनका मोबाइल की तरह इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार मुख्यालय ने प्रदेश की समस्त जेलों में स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मोबाइल की तरह इनका इस्तेमाल होने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, जेल मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य मैनुअल घड़ी की जगह स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर रहे है। ये डिवाइस मोबाइल से जुड़ने के बाद उसकी तरह काम करने लगते है। इसलिए इनका मोबाइल की तरह इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है। इसी वजह से ऐसे डिवाइस को जेल के भीतर ले जाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीजी जेल ने समस्त डीआईजी कारागार को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन