फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: ATS caught two fraudsters from Maharashtra, one accused from Varanasi and the other from Jaunpur

UP News : एटीएस ने दो जालसाजों को महाराष्ट्र से दबोचा, एक आरोपी वाराणसी तो दूसरा जौनपुर का

Mon, 25 Jul 2022 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jul 2022 12:22 AM IST
सार

एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में वाराणसी फूूलपुर स्थित गंगापुर मंगारी निवासी रामायण सिंह उर्फ सचिन और जौनपुर के नेवढ़िया स्थित नयेपुर का विमल पटेल उर्फ विधायक शामिल हैं। यह गिरोह महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी फैला है।

विज्ञापन
UP News: ATS caught two fraudsters from Maharashtra, one accused from Varanasi and the other from Jaunpur
ATS

विस्तार

एटीएस की टीम ने दो जालसाजों को महाराष्ट्र के पालघर बीच से गिरफ्तार किया है। दोनों जालसाजों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जाली नोट के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह के कई सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में जालसाजी व लूट का मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में वाराणसी फूूलपुर स्थित गंगापुर मंगारी निवासी रामायण सिंह उर्फ सचिन और जौनपुर के नेवढ़िया स्थित नयेपुर का विमल पटेल उर्फ विधायक शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के कुछ सदस्य लोगों को उच्च गुणवत्ता की भारतीय जाली मुद्रा उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। रुपये लेकर पहुंचने के बाद उनसे लूट करते थे। वहीं अंडरवर्ल्ड की धमकी भी देते थे। 
विज्ञापन


यह गिरोह महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी फैला है। इस गिरोह के सदस्यों ने प्रयागराज के कारोबारी से दिल्ली में बुलाकर 90 लाख रुपये लूट लिए थे। एटीएस ने इस गिरोह का खुलासा 29 अक्तूबर 2021 को लखनऊ में किया था। आरोपियों के पास से 44 लाख 77 हजार रुपये बरामद किए थे। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद दो आरोपियों की झारखंड के महोदा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी की गई। फिर दो अन्य 25-25 हजार के इनामी रामायण व विधायक की गिरफ्तारी वाराणसी यूनिट ने महाराष्ट्र के पालघर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना ने राजौरी में बनाया रिसॉर्ट, पांच करोड़ से ज्यादा की लूट की
एटीएस के एडीजी के मुताबिक, गिरोह का सरगना व मास्टरमाइंड रामायण सिंह उर्फसचिन है। वह लूट व ठगी के रुपये से अपने साथी विमल पटेल उर्फ विधायक के साथ राजौरी बीच पर रिसॉर्ट बनाकर ऐश की जिंदगी जी रहा था। सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह 2013 से ठगी व लूट कर रहा है। पैसे वाले लोगों को टारगेट करते थे। उसने बताया कि पहले उन्हें मिटिंग के लिए बुलाया जाता था जिसके बदले हम उनसे 5-10 लाख रुपए टोकन मनी लेते थे। मिटिंग में हम उन्हें असली नोट देते थे और बाकायदा उसे एटीएम मशीन में डिपॉजिट कर दिखाकर भरोसा जीतते थे। सचिन ने यह भी बताया कि साथी हरिओम दुबे ने 2013 से अब तक कई बार गिरोह बनाकर देश के अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों से पांच करोड़ से ज्यादा रुपये लूट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed