फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Anupriya launches membership campaign, in-charge appointed in 18 circles for campaign

UP News : अनुप्रिया ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ, अभियान के लिए 18 मंडल में नियुक्त किए गए प्रभारी

Wed, 03 Aug 2022 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Aug 2022 07:48 PM IST
सार

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अक्तूबर तक जोन, मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव की तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रहे। जिलाध्यक्षों का कार्यकाल अधिकतम दो वर्ष का होगा।

विज्ञापन
UP News: Anupriya launches membership campaign, in-charge appointed in 18 circles for campaign
अनुप्रिया पटेल।

विस्तार

अपना दल (एस) अभी से ‘मिशन-2024’ की तैयारी में जुट गया है। पार्टी की अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों को लोस चुनाव में शत-प्रतिशत परिणाम लाने का टास्क दिया गया है। इसी कड़ी में अनुप्रिया ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही 18 मंडलों के लिए सदस्यता प्रभारियों के नाम की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अक्तूबर तक जोन, मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव की तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रहे। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों का कार्यकाल अधिकतम दो वर्ष का होगा।

विज्ञापन


लखनऊ में कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में पार्टी की मासिक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने आगामी लोस चुनाव में बेहतर परिणाम लाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए हर गांवों में पकड़ बनानी होगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के जिलेवार तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर जिलाध्यक्षों का परफार्मेंस रिपोर्ट तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सदस्यता प्रभारियों की देखरेख में ही मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में ईमानदारी से मेहनत करनी होगी। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों के अलावा प्रदेश, मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी
वाराणसी -डॉ.जमुना प्रसाद सरोज (वाराणसी), नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल (प्रयागराज), आरबी सिंह पटेल (लखनऊ), अवध नरेश वर्मा (मेरठ), राजेश पटेल बुलबुल (मिर्जापुर), मुन्नर प्रजापति (आजमगढ़), गिरिजेश पटेल (बस्ती), माता बदल तिवारी (गोरखपुर), कालका प्रसाद पटेल (चित्रकूट), सत्य प्रकाश कुरील (झांसी), विनोद गंगवार (कानपुर), करणाशंकर पटेल (बरेली), राम नयन पटेल (देवीपाटन), केके पटेल (अयोध्या), अजीत सिंह बैसला (सहारनपुर), अम्माद हसन (मुरादाबाद), अवनीश गौतम (आगरा) औरर डॉ. महेश चौधरी (अलीगढ़)।

इन लोगों ने अपना दल की सदस्यता
इस मौके विभिन्न दलों व संगठन के लोंगो ने अपना दल (एस) की सदस्यता ली। इनमें राजकुमार भुर्जी (सपा), गंगा सिंह सैंथवार (रालोद) कृष्ण कुमार विश्वकर्मा व अभिलाषा वर्मा (बसपा) समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।  

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अक्तूबर तक जोन, मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव की तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रहे। जिलाध्यक्षों का कार्यकाल अधिकतम दो वर्ष का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed