फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Amit Shah will hold a meeting in Bijnor on June 29, JP Nadda will hold a meeting in Shravasti on June

UP News : अमित शाह 29 जून को बिजनौर में सभा करेंगे, जेपी नड्डा 27 जून को श्रावस्ती में सभा करेंगे

Sun, 11 Jun 2023 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट जाट बहुल है। लोकसभा चुनाव 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन के चलते यहां से बसपा के मलूक नागर चुनाव जीते थे। वहीं श्रावस्ती से भी बसपा के शिरोमणि राम वर्मा चुनाव जीते थे।

विज्ञापन
UP News: Amit Shah will hold a meeting in Bijnor on June 29, JP Nadda will hold a meeting in Shravasti on June
अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 जून को श्रावस्ती में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट जाट बहुल है। लोकसभा चुनाव 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन के चलते यहां से बसपा के मलूक नागर चुनाव जीते थे। वहीं श्रावस्ती से भी बसपा के शिरोमणि राम वर्मा चुनाव जीते थे। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के कब्जे वाली 14 सीटों के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसी रणनीति के तहत ही पार्टी ने अमित शाह की पहली चुनावी रैली बिजनौर और जेपी नड्डा की रैली श्रावस्ती में प्रस्तावित की है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि जेपी नड्डा 27 जून को श्रावस्ती और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जून को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्रों में हो रही जनसभाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के तहत अभी तक गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मिश्रिख, गोंडा में जनसभाएं हुई हैं। लखनऊ बहराइच, एटा, खीरी और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों की जनसभा रविवार को सम्पन्न हुई। सोमवार को सीतापुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, प्रतापगढ, हाथरस और देवरिया में जनसभाएं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed