फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Akhilesh Yadav said – if there are fair elections then BJP cannot win any seat

UP News: अखिलेश यादव बोले- निष्पक्ष चुनाव हों तो भाजपा कोई सीट नहीं जीत सकती

Fri, 19 Sep 2025 09:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Sep 2025 09:46 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से हो जाएं तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती।
 

विज्ञापन
UP News: Akhilesh Yadav said – if there are fair elections then BJP cannot win any seat
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए लगातार काम करना होगा। चुनाव निष्पक्षता और ईमानदारी से हों तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत सकता है। सपा अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के संबंध में चर्चा के बाद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। भाजपा और अधिकारियों में सांठगांठ हैं। इस सरकार ने शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया है। अखिलेश ने फिर याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में कई सैनिक स्कूल खोले गए। स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज बनाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न... भारी बारिश अब कुछ जिलों तक ही सीमित, आगे ऐसे रहेंगे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  लालू के गांव में समोसा अब सिर्फ आलू के भरोसे नहीं, उनके गढ़ में लहरा रहे नीतीश के पोस्टर-बैनर


शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्तियां की गईं। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सब कुछ बर्बाद कर दिया है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अगर सत्ता में रह गयी तो सरकारी कॉलेजों समेत शिक्षण संस्थानों को बेच देगी।

झूठ बोलने में भाजपा आगे
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरह का अवैध कारोबार हो रहा है। भाजपा असत्य बोलने वाली पार्टी है। सरकार ऐसे-ऐसे झूठ बोलती है कि झूठ भी अपने आपको लज्जित महसूस करता है। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल का संचालन समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। कानपुर, आगरा में मेट्रो रेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया था लेकिन मेट्रो संचालन को लेकर मुख्यमंत्री का बेहद असत्य बयान सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed