फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Absentee doctor dismissed, salary of careless employees deducted, action taken on instructions of Dep

UP News : गैरहाजिर डॉक्टर बर्खास्त, लापरवाह कर्मचारियों का वेतन कटा, उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Wed, 10 May 2023 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 May 2023 08:00 PM IST
सार

प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में तैनात डॉ अभिषेक मिश्र लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। कई बार पत्राचार करनेके बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामला उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया।

विज्ञापन
UP News: Absentee doctor dismissed, salary of careless employees deducted, action taken on instructions of Dep
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों एवं कर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लंबे समय से अनुपस्थित चलने वाले प्रयागराज के डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि कर्मियों का वेतन काट लिया गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में तैनात डॉ अभिषेक मिश्र लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। कई बार पत्राचार करनेके बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामला उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया। उन्होंने शासकीय ड्यूटी में लापरवाही बरतने व लगातार गैरहाजिर रहने के दोषी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश दिया।
विज्ञापन


इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। इसी तरह अयोध्या के सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से पहले डॉक्टर-कर्मचारियों के गायब होने के मामले में जांच शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री ने तीन लापरवाह कर्मचारियों का वेतन कटौने का निर्देश दिया है। चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
बाराबंकी के रामपुर भवानीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पूछा है कि किन कारणों से अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसी तरह झांसी के टहरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी और दूसरी अव्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed