फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 1440 students will get admission in Atal residential schools, Atal residential schools will open in 1

UP News : 1440 छात्रों को  मिलेगा अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश, नए सत्र में 18 मंडलों में खुलेंगे अटल आवास

Fri, 02 Dec 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Dec 2022 12:17 AM IST
सार

विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल के मुताबिक प्रत्येक विद्यालय में 2 सेक्शन में कुल 80 छात्रों को प्रवेश दिए जाने की तैयारी है।  यदि किसी वजह से समय पर बाकी विद्यालय तैयार नहीं हो सके तो बाकी बच्चों को करीब के आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: 1440 students will get admission in Atal residential schools, Atal residential schools will open in 1
अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 18 मंडलों के अटल आवासीय विद्यालयों में 1440 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सात विद्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि बाकी में काम चल रहा है। इस बाबत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष हुई हाई लेवल मीटिंग में इस पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल के मुताबिक प्रत्येक विद्यालय में 2 सेक्शन में कुल 80 छात्रों को प्रवेश दिए जाने की तैयारी है।  यदि किसी वजह से समय पर बाकी विद्यालय तैयार नहीं हो सके तो बाकी बच्चों को करीब के आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। सीएम के निर्देश पर सभी मंडलों में निर्माण श्रमिकों के एवं गरीब बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


18 कमिश्नरी मुख्यालय पर 12 से 15 एकड़ के क्षेत्रफल में ये विद्यालय बनेंगे। छात्रों का चयन स्टेट रिजर्वेशन पॉलिसी के अनुसार किया जाएगा। शुरुआती वर्षों में छात्रों का चयन सीबीएसई के द्वारा किया जाएगा जबकि बाद में मंडल संचालन समिति छात्रों का चयन करेगी। फिलहाल एडमिशन पॉलिसी का प्रॉसेस पूरा हो चुका है । निदेशक के मुताबिक शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और फिर एग्जाम के जरिए चुनिंदा छात्रों की काउंसिलिंग के माध्यम से फाइनल एडमिशन किया जाएगा। मई 2023 में एग्जाम कराने की तैयारी है। जून 2023 में फाइनल एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल में 11 अध्यापक
प्रत्येक स्कूल में एक प्रिंसिपल, एक एडमिन और 11 टीचर्स का स्टाफ होगा। प्रिंसिपल की जो अर्हता रखी गई है, उसके अनुसार अभ्यर्थी नवोदय या सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल पद से रिटायर हुआ हो। 60 से 65 की उम्र के बीच अभ्यर्थी का स्वास्थ्य भी अच्छा होना चाहिए। इसी तरह एडमिन के लिए एक्स आर्मी गजटेड ऑफिसर होना अनिवार्य है। उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी तरह टीचर्स के लिए नवोदय, सैनिक स्कूल, केवी स्कूल या माध्यमिक के टीचर पद से रिटायर अभ्यर्थी को ही योग्य माना जाएगा। इनकी उम्र भी 60 से 65 के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed