फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 124 transfers went wrong in the investigation of the education department, the employees told 291

UP News : शिक्षा विभाग की जांच में 124 तबादले गड़बड़, कर्मचारियों ने 291 बताए

Mon, 08 Aug 2022 10:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 10:29 AM IST
सार

तमाम विरोध के बाद शिक्षा विभाग की जांच में 124 तबादलों में गड़बड़ी उजागर तो हुई है, लेकिन कर्मचारी संगठन इसे अधूरी जांच बता रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: 124 transfers went wrong in the investigation of the education department, the employees told 291
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह ग के कर्मियों के संयुक्त रूप से हुए तबादलों में गड़बड़ियों का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। तमाम विरोध के बाद शिक्षा विभाग की जांच में 124 तबादलों में गड़बड़ी उजागर तो हुई है, लेकिन कर्मचारी संगठन इसे अधूरी जांच बता रहे हैं। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन का दावा है कि 291 तबादलों में गड़बड़ी है। संगठन ने अपने स्तर पर जांच कर ऐसे गड़बड़ तबादलों की सूची भी जारी की है। साथ ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा के साथ ही अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) से मामले में जांच कराकर अनियमितताओं को दूर कराने की मांग की है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने गड़बड़ियां को तीन सदस्यीय समिति की जांच के बाद पकड़ा है। कुल 900 से अधिक तबादलों में गड़बड़ मिले 124 तबादलों में तरह-तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। विभाग ने जांच समिति द्वारा पकड़े गए गड़बड़ तबादलों का ब्योरा महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा है। साथ ही तबादलों को दुरुस्त कर गड़बड़ी के दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। विभाग को जो गड़बड़ियां मिली हैं, उनमें सबसे ज्यादा 38 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका जिस कार्यालय में तबादला हुआ है, वहां पद ही खाली नहीं। या फिर एक पद पर एक से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 27 में नाम पद नाम, कार्यालय के नाम में गड़बड़ी है। दस ऐसे कर्मचारियों का तबादला हुआ है जिनका शासनादेश के अनुसार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। वहीं नौ दिव्यांगों का और 15 ऐसे कर्मियों का तबादला हुआ है, जिनकी सेवानिवृत्ति अवधि में दो वर्ष से कम समय रह गया है। जिले में पति, पत्नी के कार्यरत होने संबंधी विसंगतियां आठ मिली हैं, जबकि चार ऐसे कर्मियों के तबादले हुए हैं जिनकी सेवानिवृत्ति 30 जून 2022 या इससे पूर्व थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पांच निलंबित कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। कर्मचारी संघ के सात कर्मियों का तबादला जिले से बाहर किया गया है। बाकी अन्य गड़बड़ियां हैं। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन ऐसी गड़बड़ियों की संख्या 291 बता रहा है।

शासन की नीति का उल्लंघन करने का आरोप
यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि शासन की नीति के विपरीत शिक्षा विभाग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले किए गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि वरिष्ठ व प्रधान सहायकों व आशुलिपिकों के 50-50 प्रतिशत और उर्दू अनुवादकों के 97 प्रतिशत तबादले हुए हैं। एसोसिएशन ने अपने स्तर पर कराई गई जांच में 291 तबादलों में गड़बड़ी पाई हैं और बाकायदा नाम सहित सूची शासन को भेजकर संशोधन कराने की मांग की है।

परीक्षण करके ही पकड़ी गई हैं गड़बड़ियां
अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार तबादलों में गड़बड़ियां तीन सदस्यीय जांच समिति ने पूरे परीक्षण के बाद पकड़ी हैं। कर्मचारी एसोसिएशन के आंकड़े दुरुस्त नही हैं। जल्द ही संशोधित सूची जारी की जाएगी।


शासन को भेजी जानी है रिपोर्ट
शिक्षा विभाग के तबादलों की गड़बड़ी का मामला अमर उजाला ने 22 जुलाई को ‘शिक्षा विभाग में भी गड़बड़ी, तबादल ऐसे दफ्तरों में जहां रिक्त पद ही नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उठाया था। इसके बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। वहीं खबर का संज्ञान लेते हुए 27 जुलाई को शासन ने दोषियों पर कार्रवाई कर तबादलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जांच के बाद शिक्षा विभाग ने भी गड़बड़ी पकड़ी है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed