{"_id":"656f20fb2121e884280bf183","slug":"up-news-108-madrassas-with-funding-from-gulf-countries-on-sit-radar-details-of-accounts-sought-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : खाड़ी देशों से फंडिंग वाले 108 मदरसे एसआईटी के रडार पर, मांगा गया खातों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : खाड़ी देशों से फंडिंग वाले 108 मदरसे एसआईटी के रडार पर, मांगा गया खातों का ब्यौरा
Tue, 05 Dec 2023 06:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:39 PM IST
सार
प्रदेश के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के लिए गठित एसआईटी को अहम सुराग मिलने लगे हैं। एसआईटी की अब तक की जांच में प्रदेश के 108 मदरसों में विदेशी फंडिंग होने के पुख्ता प्रमाण हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
विस्तार
प्रदेश के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के लिए गठित एसआईटी को अहम सुराग मिलने लगे हैं। एसआईटी की अब तक की जांच में प्रदेश के 108 मदरसों में विदेशी फंडिंग होने के पुख्ता प्रमाण हाथ लगे हैं। एसआईटी ने इन मदरसों के आय-व्यय और बैंक खातों का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
बता दें कि एसआईटी विदेशी फंडिंग के सुराग तलाशने के लिए प्रदेश के समस्त 24 हजार मदरसों की जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक करीब पांच हजार मदरसों की पड़ताल में 108 में खाड़ी देशों से शिक्षा के लिए रकम भेजने की पुष्टि हुई है। हालांकि यह पता लगाया जाना बाकी है कि इस रकम का इस्तेमाल वास्तव में शिक्षण कार्यों के लिए हो रहा है, अथवा देशविरोधी कृत्यों को अंजाम देने के लिए इसे संदिग्ध संगठनों को भेजा जा रहा है। एसआईटी की जांच में खाड़ी देशों से शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए करीब 150 करोड़ रुपये भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है। यह रकम किन संगठनों के द्वारा भेजी जा रही है, इसका पता लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन