फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New session begins today in state schools, day begins with newspaper reading; timings also changed

यूपी: प्रदेश के स्कूलों में नया सत्र आज से, अखबार पढ़कर सुनाने से होगी दिन की शुरुआत; बदला समय भी

Wed, 01 Apr 2026 07:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Apr 2026 07:54 AM IST
सार

Schools in UP: यूपी के सभी माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में नया सत्र आज से शुरू हो गया है। माध्यमिक और बेसिक स्कूल बदले समय पर खुलेंगे। 

विज्ञापन
UP: New session begins today in state schools, day begins with newspaper reading; timings also changed
यूपी में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल बुधवार से नए सत्र 2026-27 की शुरुआत होगी। नए सत्र में छात्रों का स्क्रीन टाइम कम करने, अखबार व किताबें पढ़ने को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही माध्यमिक विद्यालय में मोबाइल लाने पर सख्ती की जाएगी। पहले दिन से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू होगा।

विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर दिन प्रार्थना सभा में समाचार पत्र की मुख्य खबरों को छात्रों से पढ़वाया जाएगा। इसमें कठिन शब्दों का उच्चारण व अर्थ के साथ बताया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बच्चों का भाषाई व तार्किक विकास भी अख़बार के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए उनके बीच महत्वपूर्ण विषयों पर संपादकीय लिखने, कक्षा में समूह चर्चा कराने, अखबार में प्रकाशित समस्याओं व विकास की खबरों पर भी चर्चा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को विज्ञान, पर्यावरण व खेल की खबरों की कतरनें काटकर स्क्रैप बुक भी तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हफ्ते में एक दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित सुडोकू, वर्ग पहली व ज्ञानवर्धक क्विज को हल करने की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। ताकि छात्रों की तार्किक क्षमता बढ़े।

अखबार पढ़ना किया गया अनिवार्य 

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए हर विद्यालय में पुस्तकालयों में हिंदी व अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागीय अधिकारियों को इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बुधवार से 15 अप्रैल तक बेसिक व माध्यमिक विद्यालय में व्यापक स्तर पर स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया जाएगा।

ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन, छूटे व ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर स्कूल तक लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभागीय अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से जिले में इसके लिए अभियान चलाएंगे। स्कूल चलो अभियान के लिए जिलों में प्रभात फेरी, रैली व नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

मोबाइल की जगह लेंगी किताबें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय में छात्रों के लिए मोबाइल लाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। बच्चों के मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उनकी रुचि मोबाइल से हटाकर अखबार व किताबों को पढ़ने में लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed