फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New electricity rates may be announced by the end of May

UP : मई के अंत तक घोषित हो सकती हैं नई बिजली दरें, सुनवाई पूरी होने के बाद समीक्षा में जुटा नियामक आयोग

Sun, 30 Apr 2023 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 05:55 AM IST
सार

सभी निगमों की सुनवाई करने के बाद नियामक आयोग समीक्षा में जुट गया है। वहीं उपभोक्ता परिषद का दावा है कि किसी भी कीमत पर दरें नहीं बढ़ने दीं जाएंगी।

विज्ञापन
UP: New electricity rates may be announced by the end of May
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

प्रदेश में नई बिजली दरें मई के अंत तक घोषित हो सकती हैं। सभी निगमों की सुनवाई करने के बाद नियामक आयोग समीक्षा में जुट गया है। वहीं उपभोक्ता परिषद का दावा है कि किसी भी कीमत पर दरें नहीं बढ़ने दीं जाएंगी। प्रदेश के विद्युत निगमों की ओर से बिजली दर में करीब 18 से 23 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल में नियामक आयोग सुनवाई कर चुका है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान निगमों ने बिजली दर बढ़ाने के लिए खर्च से लेकर महंगाई तक का तर्क दिया है। वहीं उपभोक्ता परिषद का तर्क है कि निगमों पर उपभोक्ताओं का करीब 25133 करोड़ जमा हैं। ऐसे में बिजली दरें कम की जानी चाहिए। अब सुनवाई के बाद नियामक आयोग हर पक्ष से मिले सुझाव की समीक्षा में जुटा है।
विज्ञापन


वहीं उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा उन्होंने खुद हर सुनवाई में हिस्सा लिया है। उपभोक्ताओं के हित में बिजली दर बढ़ोतरी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। अब आगे देखना यह होगा कि विद्युत नियामक आयोग इस पर क्या फैसला लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed