{"_id":"615f1bb98ebc3e62906b4488","slug":"up-new-bsa-in-six-districts-including-gonda-devendra-kumar-sent-to-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गोंडा समेत छह जिलों में नए बीएसए, देवेंद्र कुमार भेजे गए सिद्धार्थनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गोंडा समेत छह जिलों में नए बीएसए, देवेंद्र कुमार भेजे गए सिद्धार्थनगर
Thu, 07 Oct 2021 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:58 PM IST
सार
वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ अजय कुमार सिंह का संभल किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने पांच जिलों में नए बीएसए तैनात किए हैं। इनमें राज्य परियोजना कार्यालय में तैनात विशेषज्ञ संगीता सिंह को बीएसए कन्नौज, बीएसए हमीरपुर सतीश कुमार को बीएसए आगरा बनाया गया है। सहायक उप निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ देवेंद्र कुमार को बीएसए सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बाराबंकी दीपिका चतुर्वेदी को बीएसए संभल, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कानपुर देहात दिनेश कुमार को बीएसए संतकबीर नगर और वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रायबरेली जय प्रताप सिंह को बीएसए गोंडा बनाया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय से संबद्ध वीरपाल सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट हाथरस, अमित कुमार सिंह को उप निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ और बीके शर्मा को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कानपुर देहात बनाया गया है। इसी तरह बीएसए सिद्धार्थनगर को उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पद पर भेजा गया है। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज राकेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट हमीरपुर बनाया गया है। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ अजय कुमार सिंह का संभल किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन