फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Nautapa started with sticky heat, this year monsoon will hit the state four days earlier; no rain at the m

यूपी: चिपचिपी गर्मी के साथ जारी है नौतपा, इस साल चार दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून; फिलहाल बारिश नहीं

Mon, 26 May 2025 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 May 2025 08:10 AM IST
सार

Nautapa started: यूपी में चिपचिपी गर्मी के बीच नौतपा शुरू हो गया है। खास बात यह रही कि इस बार नौतपा के पहले दिन लू का असर नहीं रहा है। मानसून भी इस बार पहले आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UP: Nautapa started with sticky heat, this year monsoon will hit the state four days earlier; no rain at the m
प्रदेश में उमस भरी गर्मी चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसमी बदलाव से 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं भी लू की परिस्थितियां नहीं रहीं।हालांकि पूर्वा हवाओं में प्रयाप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार 25 मई से 2 जून के बीच लगने वाले नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे वाली रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन


नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को दिन की शुरुआत चिपचिपी गर्मी के साथ हुई। अवध और उसके आसपास के इलाकों में धूप दिखी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल की खबरें आईं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी, तराई और वाराणसी मंडल में तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। वहीं तराई और दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी  में कहीं कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

यहां है वज्रपात होने की संभावना

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

जारी रहेगी उमस भरी गर्मी, बारिश की उम्मीद कम

राजधानी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी सोमवार को भी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को यहां बादलों की आवाजाही तो रहेगी लेकिन बूंदाबांदी के आसार कम हैं। हवा में मौजूद नमी की वजह से हो रही उमस भरी आभासी गर्मी वास्तविक गर्मी से ज्यादा महसूस हो रही है। दिन के पारे में हुई हल्की गिरावट का भी कोई खास असर नहीं पड़ा। हवा में सापेक्षिक नमी 72 प्रतिशत तक पहुंचने के बावजूद बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि मई में सामान्यतया होने वाली तपिश से फिलहाल राहत है और 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन सोमवार को भी तपिश नहीं रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 

UP Weather News: 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, नौतपा में मध्यम दर्जे की रहेगी तपिश और गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed