फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Possibility of thunderstorms with lightning in 36 districts heat will be moderate during Nautapa

UP Weather News: 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, नौतपा में मध्यम दर्जे की रहेगी तपिश और गर्मी

Sun, 25 May 2025 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 04:20 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार 25 मई से दो जून के बीच नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे वाली रहने के संकेत हैं। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी, तराई और वाराणसी मंडल में  तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। 

विज्ञापन
UP Weather Possibility of thunderstorms with lightning in 36 districts heat will be moderate during Nautapa
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में बदलाव की वजह से 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं भी लू की परिस्थितियां नहीं रहीं। हालांकि पूर्वा हवाओं में पर्याप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी बरकरार है।

विज्ञापन


रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली,  सहारनपुर परिक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। वहीं तराई और दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में चार दिन पहले हो सकती है मानसून की दस्तक

इस बार यूपी में सामान्य से तीन-चार दिन पहले मानसून आने की संभावना है। केरल के तट यह सामान्य से आठ दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। 



यह भी पढ़ेंः- UP: पहले CBI आफिस के गेट पर मारा... बचने के लिए भागे तो अंदर जाकर मारा, देखें ASI पर तीर से हमले का वीडियो

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून अपनी सामान्य तिथि 18 जून से करीब चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसका सही आकलन मानसून के पूर्वोत्तर भारत पहुंचने के बाद ही किया जा सकता है।

इन जिलों मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed