फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Nature's Bizarre Whims—Torrential Rains in the West, Scorching Heat in Bundelkhand; This District Records

UP Weather: आज पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश-बूंदाबांदी के आसार, कल से जोर पकड़ेगी गर्मी

Wed, 13 May 2026 12:50 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 13 May 2026 12:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिमी जिलों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिली, जबकि बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
UP: Nature's Bizarre Whims—Torrential Rains in the West, Scorching Heat in Bundelkhand; This District Records
मौसम की बदलती चाल। - फोटो : मोहम्मद इमरान

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का अजब गजब हाल है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने राहत दी, जबकि बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में झमाझम बारिश हुई। मुरादाबाद में 12.8 मिमी और बरेली में 11.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आगरा में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक बना रहेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार से प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है।
 

Trending Videos

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 जिला   तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बांदा 43.6
झांसी 43
प्रयागराज 42
वाराणसी 40.5

 

 

 

यहां है तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed