फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: National Medical Commission directs medical colleges to send details within seven days

UP: नेशनल मेडिकल कमीशन का मेडिकल कॉलेजों को निर्देश, सात दिन में विवरण अनिवार्य रूप से भेज दें

Thu, 05 Mar 2026 07:29 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 05 Mar 2026 07:29 PM IST
सार

नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से सात दिनों के भीतर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी और अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली का विवरण मांगा है। इसका उद्देश्य मरीजों के डेटा को एक पोर्टल पर संग्रहीत कर विभिन्न क्षेत्रों में बीमारियों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करना है।

विज्ञापन
UP: National Medical Commission directs medical colleges to send details within seven days
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी)ने सभी राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों से स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री आईडी (एचएफआर आईडी) का विवरण मांगा है। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं डीन को निर्देश दिया है कि सात दिन में विवरण अनिवार्य रूप से भेज दें।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों की पूरा विवरण एक पोर्टल पर रखा जा रहा है। ताकि पता चल सके कि किस इलाके में किस मर्ज से प्रभावित मरीज ज्यादा है। इसी के तरफ मरीजों की रजिस्ट्री की जाती है।  यह सुविधा अलग-अलग असाध्य मर्ज के साथ ही आयुष्मान के मरीजों की भी होती है।
विज्ञापन


ऐसे में एनएमसी ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे एचएफआर आईडी और एचएमआईएस का विवरण भेजे। ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित मरीजों का विवरण देखा जा सके। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा भी डाटा का रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed