फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Names of five state universities of the state will be changed, Cabinet approved this change

यूपी: बदले जाएंगे प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालयों के नाम, कैबिनेट ने लगाई इस बदलाव पर मुहर, ये है लिस्ट

Tue, 11 Jun 2024 08:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

UP cabinet: यूपी के पांच नए राज्य विवि के नामों में संशोधन किया जाएगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। 

विज्ञापन
UP: Names of five state universities of the state will be changed, Cabinet approved this change
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैबिनेट ने प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के नामों में मामूली संशोधन पर सहमति दी है। प्रस्ताव के अनुसार नए राज्य विश्वविद्यालयों के नाम से राज्य शब्द को हटाया गया है। महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ होगा। इसी तरह मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने के प्रस्ताव को सहमति दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली हैं।
विज्ञापन


मथुरा के जचौंदा में शिल्पग्राम बनाने का रास्ता साफ
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जचौंदा में तीर्थयात्रियों के लिए जनसुविधा, विश्राम स्थल, शिल्पग्राम के विकास का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने इसके लिए ग्राम समाज की भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने को सहमति दी है। प्रस्ताव के अनुसार मथुरा-वृंदावन में देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। साल दर साल इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके तहत मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जचौंदा में ग्राम समाज की 6.859 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। इस पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए जनसुविधा केंद्र, विश्राम स्थल, शिल्पग्राम के रूप में बहुपयोगी सुविधा केंद्र का विकास किया जाना है। साथ ही ब्रज की स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाकर आकर्षक वाटिका भी विकसित की जाएगी। कैबिनेट ने ग्राम समाज की भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क दिए जाने पर सहमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed