फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: more than 56 lakh masks made by rural women

यूपी: ग्रामीण महिलाओं ने तैयार किए 56 लाख से भी ज्यादा मास्क

Sat, 23 May 2020 10:35 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
UP: more than 56 lakh masks made by rural women
घर पर मास्क बना रहीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के कारण आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बड़ी योजना पर काम शुरू किया है। प्रदेश में 12 हजार 709 स्वयं सहायता समूहों ने करीब 56 लाख 34 हजार 939 मास्क बनाए हैं। इनमें से करीब 43 लाख 05 हजार 822 मास्क बिक चुके हैं। वहीं 373 स्वयं सहायता समूहों ने करीब 26 हजार 901 पीपीई किट तैयार की हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के बख्शी का तालाब ब्लॉक के गंगा सहायता समूह ने अब तक 40 हजार मास्क, 443 पीपीई किट बनाए हैं। गांव नवादा में 9 समूह कार्य कर रहे हैं, जिनमें 100 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। एक दिन में करीब 1500 मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा स्वयं सहायता समूह में सखी व सदस्य के तौर पर काम रही सरिता यादव के मुताबिक सरकार द्वारा दिए गए खादी के कपड़े से मास्क बनाया जा रहा है। यही नहीं, सरकार द्वारा पीपीई किट के लिए भी कपड़ा उपलब्ध कराया गया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें करीब 10 हजार रुपये का रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed