फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: More than 4.6 crore tricolours will be hoisted in the state this year, flags will also be available from p

यूपी: प्रदेश में इस साल फहराए जाएंगे 4.6 करोड़ तिरंगे, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी से भी मिलेंगे झंडे

Sun, 03 Aug 2025 08:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Aug 2025 08:43 AM IST
सार

Tricolor campaign in UP: यूपी में इस साल चार करोड़ 60 लाख से ज्यादा तिरंगा फहारने का लक्ष्य रखा गया है।  मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों केडीएम के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
UP: More than 4.6 crore tricolours will be hoisted in the state this year, flags will also be available from p
प्रदेश में चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस बार भी वृहद प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता से लोगों को फिर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत इस साल 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग व अन्य निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से झंडों का निर्माण कराएं।
विज्ञापन


पंचायत भवनों, जन सेवा केन्द्रों, राशन केन्द्रों, तहसील, विकास खंड, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, डाकघर आदि में वितरण की व्यवस्था कराई जाए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक और साइकिल रैली, युवा परेड और सामुदायिक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएं। राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चों, युवाओं और सभी क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली लाइटिंग, भित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव खादी व ग्रामोद्योग अनिल कुमार सागर, ग्राम्य विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी, राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

सेल्फी विथ तिरंगा के लिए करें प्रोत्साहित

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नागरिकों को सेल्फी विद तिरंगा अभियान में भाग लेने तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। 08 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह का आयोजन जनभागीदारी व उत्साह के साथ कराएं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काकोरी शताब्दी महोत्सव समापन समारोह का आयोजन शहीद स्मारक-काकोरी में किया जायेगा। 08-09 अगस्त को सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को तिरंगा राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। डाक विभाग से समन्वय स्थापित सीमाओं पर सैनिकों व अर्द्धसैनिकों बलों को तिरंगा राखी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

2 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान
बैठक में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा 2025 अभियान 2 से 15 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। इसमें 2 से 8 अगस्त तक सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली दीवारों, भित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाएगा। 9 से 12 अगस्त तक सांस्कृतिक उत्सव (तिरंगा महोत्सव) और मेले आयोजित किए जाएंगे। तिरंगे थीम पर बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच ध्वजारोहण समारोह और प्रमुख सरकारी भवनों, संस्थानों, पुलों बांधों, सार्वजनिक स्थलों तिरंगा लाइटिंग से प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed