{"_id":"60dfe3c48ebc3ef9f842654e","slug":"up-more-than-10-thousand-posts-of-nurse-and-paramedical-cadre-are-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नर्स और पैरामेडिकल संवर्ग के 10 हजार से अधिक पद खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नर्स और पैरामेडिकल संवर्ग के 10 हजार से अधिक पद खाली
Sat, 03 Jul 2021 09:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:42 AM IST
सार
प्रदेश में नर्सिंग संवर्ग के लगभग 6000 पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के 3000 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 456, लैब टेक्नीशियन के 800 और ईसीजी टेक्नीशियन के 50 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
नर्स सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नर्सों और अन्य पैरामेडिकल संवर्ग के 10 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। वहीं, मौजूदा स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इससे उनमें काफी आक्रोश है। हालांकि कर्मचारियों ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व महानिदेशक के अनुरोध पर शुक्रवार को महानिदेशालय के घेराव नहीं किया। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर वार्ता कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार के अनुसार प्रदेश में नर्सिंग संवर्ग के लगभग 6000 पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के 3000 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 456, लैब टेक्नीशियन के 800 और ईसीजी टेक्नीशियन के 50 पद खाली पड़े हैं। इससे वर्तमान में एक कर्मचारी पर दो से तीन गुना मरीजों की देखभाल और उसे जुड़े कार्यों का भार है। जबकि शासन इस परेशानी को दूर करने के बजाय कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 29 जून को मुख्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन देकर स्थानांतरण रोकने व अन्य मांगों को पूरा करने अनुरोध किया गया था। इसे न मानने पर दो जुलाई को महानिदेशालय के घेराव की चेतावनी दे दी थी। इसे कर्मचारियों ने शासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मांगों का हल न निकला तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन