फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: More than 10 thousand posts of nurse and paramedical cadre are vacant

यूपी : नर्स और पैरामेडिकल संवर्ग के 10 हजार से अधिक पद खाली 

Sat, 03 Jul 2021 09:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jul 2021 09:42 AM IST
सार

प्रदेश में नर्सिंग संवर्ग के लगभग 6000 पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के 3000 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 456, लैब टेक्नीशियन के 800 और ईसीजी टेक्नीशियन के 50 पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
UP: More than 10 thousand posts of nurse and paramedical cadre are vacant
नर्स सांकेतिक

विस्तार

प्रदेश में नर्सों और अन्य पैरामेडिकल संवर्ग के 10  हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। वहीं, मौजूदा स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इससे उनमें काफी आक्रोश है। हालांकि कर्मचारियों ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व महानिदेशक के अनुरोध पर शुक्रवार को महानिदेशालय के घेराव नहीं किया। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर वार्ता कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन


महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार के अनुसार प्रदेश में नर्सिंग संवर्ग के लगभग 6000 पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के 3000 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 456, लैब टेक्नीशियन के 800 और ईसीजी टेक्नीशियन के 50 पद खाली पड़े हैं। इससे वर्तमान में एक कर्मचारी पर दो से तीन गुना मरीजों की देखभाल और उसे जुड़े कार्यों का भार है। जबकि शासन इस परेशानी को दूर करने के बजाय कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 जून को मुख्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन देकर स्थानांतरण रोकने व अन्य मांगों को पूरा करने अनुरोध किया गया था। इसे न मानने पर दो जुलाई को महानिदेशालय के घेराव की चेतावनी दे दी थी। इसे कर्मचारियों ने शासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मांगों का हल न निकला तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed