{"_id":"6abe870b839b8eed2303ac93","slug":"up-monsoon-to-completely-withdraw-from-the-state-by-saturday-warning-of-rising-mercury-in-the-coming-days-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शनिवार तक प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा मानसून, आने वाले दिनों में पारे के बढ़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शनिवार तक प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा मानसून, आने वाले दिनों में पारे के बढ़ने की चेतावनी
Thu, 01 Oct 2026 09:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:45 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी से मानसून करीब-करीब विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक पूरे प्रदेश से मानसून चला जाएगा।
विज्ञापन
यूपी से विदा हुआ मानसून।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश थमते ही प्रदेश भर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक प्रदेश के बचे हिस्से से भी मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की संभावना कम है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा।छह अक्तूबर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते इन क्षेत्रों में तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन