फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Monsoon Session: Suresh Khanna recited the couplet and there was laughter

UP Monsoon Session : सुरेश खन्ना ने सुनाया शेर तो गूंजे ठहाके... एक कप चाय पिलाओ तो गजल अर्ज करूं

Tue, 30 Jul 2024 12:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Jul 2024 12:52 AM IST
सार

सदन में सपा सदस्य संग्राम सिंह यादव ने कहा कि युवा किडनी, लीवर आदि की गंभीर बीमारियों से मर रहे हैं। गलत दवाओं से इसके मामले बढ़ रहे हैं। पीएचसी और सीएचसी में इसकी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हम कुछ बोलते हैं तो मुख्यमंत्री डांट देते हैं।

विज्ञापन
UP Monsoon Session: Suresh Khanna recited the couplet and there was laughter
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा सदस्य महबूब अली के बालों के रंग पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप भले ही बाल पर केमिकल (रंग) लगाए हों, लेकिन हम सबको पता है कि आपके बाल इसी सदन में सफेद हुए हैं। इस पर सपा सदस्य संसदीय कार्य मंत्री से शेर सुनाने की मांग करने लगे। थोड़ा सकुचाने के बाद उन्होंने कहा कि किसी शायर को इसी तरह शेर सुनाने के लिए मजबूर किया गया था तो उसने सुनाया, ''मुफ्त में शेर सुनाने का मैं नहीं कायल, एक कप चाय पिलाओ तो गजल अर्ज करूं''। इस पर पूरे सदन में ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल महबूब अली ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर अपनी बात कहने की कोशिश की थी, जिसका जवाब देने के लिए अचानक संसदीय कार्य मंत्री खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि आप इस प्रकार की बात करेंगे, ठीक नहीं लगता। दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हुई थी कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आप काले बालों पर कोई शेर सुना दीजिए।

विज्ञापन


सपा सदस्य ने कहा, मुख्यमंत्री तो डांट देते हैं
सदन में सपा सदस्य संग्राम सिंह यादव ने कहा कि युवा किडनी, लीवर आदि की गंभीर बीमारियों से मर रहे हैं। गलत दवाओं से इसके मामले बढ़ रहे हैं। पीएचसी और सीएचसी में इसकी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हम कुछ बोलते हैं तो मुख्यमंत्री डांट देते हैं। जैसे हम अपने लिए कुछ मांग रहे हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि भला पीएचसी और सीएचसी में गंभीर बीमारियों की दवाएं कहां मिलती हैं। यह सुनते ही सारे सदस्य हंसने लगे।
विज्ञापन


अभय से बोले, ज्वाइन कर लो
सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की ओर से दिए गये जवाब पर संतुष्टि जताई तो सपा के सदस्यों ने तंज कसना शुरू कर दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनको अब ज्वाइन करा लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed