फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Monsoon Session 2023: Swami Omvesh said, Yogi ji is begging by spreading his bag, this is a staff matter

UP Monsoon Session 2023 : स्वामी ओमवेश ने कहा, झोली फैलाकर भीख मांग रहा हूं योगी जी, यह स्टाफ का मामला है

Wed, 09 Aug 2023 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Aug 2023 12:30 AM IST
सार

स्वामी ओउमवेश ने तारांकित सवाल के जरिये बरसात के समय गंगा नदी के आसपास के क्षेत्र में जलभराव अधिक होने से किसानों की फसलें डूबने का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
UP Monsoon Session 2023: Swami Omvesh said, Yogi ji is begging by spreading his bag, this is a staff matter
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने मंगलवार को विधानसभा में एक ओर जहां माहौल को गंभीर बनाया, वहीं दूसरे ही पल उनकी बात से सदन में हंसी का ठहाका गूंज गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

विज्ञापन


स्वामी ओउमवेश ने तारांकित सवाल के जरिये बरसात के समय गंगा नदी के आसपास के क्षेत्र में जलभराव अधिक होने से किसानों की फसलें डूबने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार ऐसे क्षेत्र में तटबंध बनवाएगी? मुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्वामी ओमवेश ने कहा कि उन्होंने पिछली बार भी इस मुद्दे को उठाया था। मुख्यमंत्री से भी मिला था। लेकिन तटबंध न बनने से चांदपुर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने तटबंध बनवाने के भरोसे पर ही उन्हें चुनाव जिताया था।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल वाले लहजे में कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सन्यासी हैं, इसलिए तटबंध नहीं मिल रहा है? इतना कहते ही सदन ठहाकों से गूंज उठा। फिर स्वामी ओमवेश ने कहा कि योगी जी आपसे झोली फैलाकर भीख मांग रहा हूं, तटबंध बनवा दीजिए। उन्होंने दोनों हाथ फैलाते हुए कहा कि मुझे भीख में यह तटबंध दे दीजिए। संन्यासी के हाथ फैलाकर भीख मांगने की बात पर सदन गंभीर हो गया। तुरंत ही उन्होंने कहा कि योगी जी यह स्टाफ का मामला है, तटबंध बनवा दीजिए। तो फिर सदन ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि बिजनौर से बलिया तक करीब 42 तटबंध बने हुए हैं। बिजनौर में दोनों तरह तटबंध बने हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी स्वामी ओमवेश के प्रस्ताव का वह परीक्षण कराएंगे। यदि किसानों के हित में आवश्यकता हुई, तो सरकार तटबंध अवश्य बनवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed