फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Monsoon Forecast Today: Heavy Rain Alert in Western Districts Saharanpur, Meerut Aaj ka Mausam

UP: खत्म हुआ मानसून की सुस्ती का दौर, पश्चिम यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान

Sat, 30 Aug 2025 09:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Aug 2025 09:16 AM IST
सार

UP Monsoon Update : यूपी में करीब एक सप्ताह तक मानसूनी सुस्ती के बाद आज से फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन
UP Weather Monsoon Forecast Today: Heavy Rain Alert in Western Districts Saharanpur, Meerut Aaj ka Mausam
यूपी में आज से फिर शुरू होगी बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल के असर से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों में शुक्रवार से माैसम में बदलाव की परिस्थितयां बनी हैं। माैसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम से शनिवार के बीच पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों के सहारनपुर, मेरठ व एनसीआर समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि तराई के 11 जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। शनिवार से बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण के असर से यूपी के विभिन्न इलाकों में शनिवार से सोमवार के बीच अच्छी बारिश के संकेत हैं। 30 अगस्त से दक्षिणी जिलों से दोबारा बारिश का दाैर शुरू होगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह रहा उमस और गर्मी का दौर
बीते एक सप्ताह से करीब-करीब पूरे प्रदेश में गर्मी और उमस का दौर रहा। धूप की तेजी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग ने पहले ही इस सप्ताह अच्छी बारिश न होने की चेतावनी जारी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed