फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon is kind again in the state, alert of heavy rain in more than 20 districts, highest rainfall occurr

यूपी: प्रदेश में फिर से मानसून हुआ मेहरबान, 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां सबसे ज्यादा बरसात

Mon, 07 Oct 2024 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Oct 2024 12:02 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon is kind again in the state, alert of heavy rain in more than 20 districts, highest rainfall occurr
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में फिलहाल मानसून दोबारा मेहरबान हुआ है। पिछले दिनों तपिश और उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को यूपी के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। धूप और उमस की वजह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस राहत भरी बारिश का इंतजार था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बृहस्पतिवार को बारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 30 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले दो दिन गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, इसके बाद मानसून की सक्रियता में सुस्ती के संकेत हैं।

विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश
बुधवार को मेरठ में 28.8 मिमी, झांसी में 21 मिमी, बहराइच में 20 मिमी, वाराणसी में 19.9 मिमी, बलिया में 17 मिमी, आगरा में 9 मिमी, गाजीपुर में 8.8 मिमी, अलीगढ़ में 6.8 मिमी और सुल्तानपुर में 4.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रयागराज में सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं लखनऊ में 36.8 डिग्री, फुरसतगंज में 36.4 डिग्री और कानपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस तो गाजीपुर व मेरठ में 24 डिग्री, वहीं आगरा में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, बावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आसपास के इलाकों के लिए गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।

Trending Videos

दोपहर में जून सी तपिश के बाद हुई राहतों वाली बारिश

UP: Monsoon is kind again in the state, alert of heavy rain in more than 20 districts, highest rainfall occurr
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
राजधानी में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक धूप की तपिश और उमस भरी गर्मी के बाद अचानक घने बादल छा गए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही बेचैन कर देने वाली उमस भरी गर्मी और दोपहर बाद हुई अच्छी बारिश से लोगों को एक ही दिन में मौसम की दो चरम स्थितियां देखने को मिलीं। झमाझम बारिश और तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को राहत मिली।
बीते बुधवार को लखनऊ में औसत 34 मिमी बारिश दर्ज की गई थी और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में महज 3.4 डिग्री का अंतर रहा। 28 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान में 9.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 बारिश के बाद सैर पर निकले लोग
बुधवार को राजधानी में सुबह से दोपहर के बीच जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास हुआ। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल रहे और छांव की तलाश करते दिखे। तेज धूप और ऊपर से हवा में मौजूद नमी दोहरी मार कर रही थी। दोपहर होते-होते अचानक बादलों की आवाजाही शुरू हुई और थोड़ी देर बाद दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद हुई अच्छी बारिश के असर से मौसम खुशनुमा होते ही शहर में लोग 1090 चौराहा, रिवरफ्रंट और हजरतगंत जैसी जगहों पर सैर को निकल पड़े।

अगले दो दिन राहत के आसार
मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक अभी अगले दो दिन राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बुधवार शाम 5:30 बजे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर 5.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि शहर के अन्य इलाकों में इससे ज्यादा बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 36.8 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की उछाल के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed