फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon completely sluggish in the state, severe heat warning in these districts on Sunday; alert issued

यूपी: प्रदेश में पूरी तरह से सुस्त पड़ा मानसून, रविवार को इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी; जारी हुआ अलर्ट

Sat, 04 Jul 2026 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Jul 2026 10:12 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम पूरी तरह से गर्म हो गया है। मानसून आने के बाद वह यूपी में ठहर गया है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon completely sluggish in the state, severe heat warning in these districts on Sunday; alert issued
यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद के बाद तराई समेत विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन पांच जुलाई से यूपी के मानसून में फाैरी ताैर पर ठहराव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के दक्षिणी जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में वर्षा के हालात बने रहेंगे। बाकी जगहों पर इस बीच बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फिरोजाबाद के टुंडला में सर्वाधिक 75 मिमी और हमीरपुर में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर में 39 मिमी, ललितपुर में 33 मिमी बारिश हुई। वहीं आगरा, चित्रकूट, मऊ समेत कई अन्य जिलों में भी वर्षा हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात जुलाई के बीच मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। आठ जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है उमस भरी गर्मी की चेतावनी

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

राजधानी में दो दिन पसीने छुड़ाएगी उमस भरी गर्मी

 राजधानी में शनिवार को तड़के सुबह कहीं-कहीं फुहारें पड़ीं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और उमस शुरू हो गई। तपिश और उमस ने मिलकर लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद फिर से बादलों की आवाजाही बढ़ी और अमाैसी, गोमतीनगर, पुराने लखनऊ और कुछ बाहरी इलाकों में कुछ बूंदें गिरीं, लेकिन राहत मिलने के बजाय उमस में इजाफा ही हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी पसीने छुड़ाने वाली है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आठ जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से अच्छी मानसूनी बारिश होने के संकेत हैं।शनिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed