{"_id":"61f8c4f848c73b1cae581289","slug":"up-minister-swati-singh-speaks-on-getting-ticket-for-her-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोजनीनगर सीट: राज्यमंत्री स्वाती सिंह बोलीं- मैं सिपाही हूं, टिकट पार्टी तय करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोजनीनगर सीट: राज्यमंत्री स्वाती सिंह बोलीं- मैं सिपाही हूं, टिकट पार्टी तय करेगी
Tue, 01 Feb 2022 10:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:58 AM IST
सार
यूपी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने सरोजनीनगर से अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि इसका निर्णय पार्टी करेगी। मैं लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रही हूं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वाती सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरोजनीनगर विधानसभा से टिकट को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा है कि ‘यह पार्टी का काम है। मैं पार्टी की सिपाही हूं। जनता हमारे साथ है। पार्टी जन समूह को देखकर फैसला करेगी। मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हूं। मैं नियमित रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क कर रही हूं, क्योंकि विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। मैं राजनीति के कारण नहीं, अपने परिवार की दृष्टि से हर समय, हर सुख-दुख में भागीदार होती हूं।’
विज्ञापन
वह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के हरौनी स्थित शिव मंदिर में देर शाम दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके समर्थक भी मंदिर में मौजूद थे। गौरतलब है कि सरोजनीनगर सीट पर स्वाती सिंह के पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन