{"_id":"66ed2c3ae57cbe2fb500db33","slug":"up-minister-surya-pratap-shahi-on-bahraich-visit-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: यूपी के मंत्री बोले- मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित करते थे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: यूपी के मंत्री बोले- मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित करते थे अखिलेश
Fri, 20 Sep 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:33 PM IST
सार
बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नाम नहीं था। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता अखिलेश यादव को रिजेक्ट कर देगी।
विज्ञापन
बहराइच में यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। वहां पर मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के सारे बयान तथ्यहीन होते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूरी रात आधे कपड़ों में छत पर खड़ा रखते हैं सीनियर...नए परिसर में रैगिंग से आहत छात्र ने छोड़ा छात्रावास
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी
मंत्री ने कहा की अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को बुलाकर सीएम आवास में सम्मानित किया जाता था और अब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। इसी का नतीजा है कि जनता ने उनको 2017 में रिजेक्ट किया, 2022 में रिजेक्ट किया और अब 2027 में भी उनको जनता रिजेक्ट करने जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन