फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Shrikant Sharma says Akhilesh Yadav should also take corona vaccine.

यूपी के ऊर्जा व स्वास्थ्य मंत्रियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले- अखिलेश यादव व राहुल गांधी भी लगवाएं टीका

Tue, 06 Apr 2021 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
UP minister Shrikant Sharma says Akhilesh Yadav should also take corona vaccine.
यूपी के ऊर्जा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाई वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मंगलवार को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन की खुराक लेने के बाद ऊर्जा मंत्री ने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महामारी से लड़ाई में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ाई में वैक्सीन एक बड़ा हथियार है। कोरोना मुक्त भारत के लिए पूरे देश में वैक्सिनेशन ड्राइव चल रही है। उन्होंने अपील की है कि सभी पात्र लोग इस अभियान का हिस्सा बनें और कोविड से लड़ाई में एकजुटता का परिचय दें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे पहले ही दिन से आज तक पूरी शिद्दत से इस महामारी को परास्त करने के प्रयासों में लगे लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं। देश के वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा की आज उनके प्रयासों से दूसरे देशों से दवाई आयात करने वाला भारत वैक्सीन मैत्री से विश्व समुदाय की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पूरी दुनिया के अनुभवों से सीख ली है। महामारी पर जीत तभी सम्भव है जब सब एकजुटता का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने वैक्सिनेशन ड्राइव को लेकर टीका टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री के ऊपर भी बेजा टिप्पणियां की थी। अब प्रधानमंत्री ने भी वैक्सीन लगवा ली है और जब-जब जिसका नम्बर आ रहा है वो अपनी बारी पर वैक्सीन लगवा रहा है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं खासकर राहुल गांधी व अखिलेश यादव से भी अपील की है कि वे भी कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय दें और वैक्सीन लगवाएं। लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।


कहा कि वैक्सीन लगने के बाद भी दो गज की दूरी और मास्क का उपयोग जरूर करें। यह महामारी को हराने का सबसे बड़ा हथियार है। दवाई के साथ कड़ाई भी अभी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed